दादा पुणे के योद्धा बनेगे, आईपीएल में वापसी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 मई 2011

दादा पुणे के योद्धा बनेगे, आईपीएल में वापसी.

सौरव गांगुली की आईपीएल में नाटकीय ढंग से वापसी हुई. गांगुली इसी सीजन से पुणे वॉरियर्स के लिए खेलेंगे. आशीष नेहरा के चोटिल होने की वजह से दादा को पुणे वारियर्स टीम में शामिल किया गया है.

जनवरी में आईपीएल-4 के लिए हुई नीलामी में करारी शर्मिंदगी झेलने के बावजूद सौरव गांगुली पुणे वॉरियर्स के लिए मैदान पर उतर रहे हैं. पुणे वॉरियर्स के टीम डॉयरेक्टर अभिजीत सरकार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ''हम आशीष नेहरा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे. रिपोर्ट आ गई है. मैं गांगुली से बातचीत कर रहा था. क्रिकेट में उनके अनुभव को देखते हुए हमें लगता है कि वह टीम के लिए मददगार साबित होंगे. बीती रात हमने गांगुली का नाम तय किया.''

गांगुली 39 साल के होने जा रहे हैं. आईपीएल के तीन सीजन उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले. लेकिन इस बार नीलामी के दौरान नाइट राइडर्स के मैनजमेंट ने गांगुली में कोई रुचि नहीं दिखाई. दो दिन तक चली नीलामी में कम से कम 4,00,000 डॉलर की कीमत वाले सौरव को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. दादा इससे खासे निराश हुए. लेकिन अपने जिद्दी स्वभाव के लिए मशहूर गांगुली ने आखिर आईपीएल में फिर एंट्री कर ही ली.

पुणे वॉरियर्स के कप्तान युवराज सिंह हैं. युवराज गांगुली के काफी करीबी भी हैं. फिलहाल पुणे भी आईपीएल-4 में अच्छे प्रदर्शन के लिए छटपटा रहा है. टीम ने धमाकेदार ढंग से शुरूआत की लेकिन टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उसका प्रदर्शन फीका पड़ने लगा. अब देखना है कि पुणे के रंग में आने वाले दादा का बल्ला आलोचकों को करारा जवाब देता है या फिर अपनी खिंचाई करने का एक नया मौका.

कोई टिप्पणी नहीं: