2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में आरोपी और डीएमके सांसद कनिमोई की जमानत याचिका पर कोर्ट ने आज सुनवाई 20 मई तक टाल दी है. उल्लेखनीय है कि कनिमोई और कलैगनार टीवी के एमडी शरद कुमार ने जमानत मांगी थी. 43 वर्षीय कनिमोई राज्यसभा सांसद है और कलैंगनर टीवी में अल्पांश शेयरधारक हैं. इस टीवी को शाहिद बलवा की कंपनी डी बी रियलिटी से 200 करोड रूपए मिले थे जिसकी जांच चल रही है. बलवा टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ सह आरोपी हैं.
दोनों पक्षों की दलील के बाद अदालत ने 7 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था. सीबीआई ने कहा था कि कनिमोई का कलैगनार टीवी पर पूरा कंट्रोल था. कलैगनार टीवी के अकाउंट में डायनामिक्स ग्रुप से जो 200 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे, उसके पीछे भी कनिमोई थीं. वह लगातार पूर्व संचार मंत्री ए राजा के संपर्क में थीं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें