पटना में बड़ा विमान हादसा टला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 जून 2011

पटना में बड़ा विमान हादसा टला.

पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब बुधवार को मुंबई से रांची होते हुए पटना आ रहे एक विमान से पक्षी टकरा गया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, जेटलाइट का विमान एस 2721 जब पटना एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी उससे एक पक्षी टकरा गया। हालांकि, इसमें किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी अवश्य आ गई है। सूत्रों के अनुसार बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित उतार लिया। अधिकारी के मुताबिक विमान की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: