उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बलात्कार करने में नाकाम रहने पर दो युवकों ने एक नाबालिग की आंख फोड़ दी.
कन्नौज जिले के गुरुसहायगंज पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो युवकों ने एक 14 वर्षीय एक दलित बालिका के साथ बलात्कार करने की कोशिश की. इसमें नाकाम रहने पर उन्होंने लड़की की एक आंख फोड़ दी.
जिला पुलिस अधीक्षक ने रविवार को बताया कि गुरुसहायगंज थाने के गुड़वा बुजुर्ग गांव में शनिवार देर शाम शौच के लिए गांव के बाहर गयी 14 वर्षीय दलित लड़की को गांव के ही दो युवकों दिलीप और निरंजन ने एक गड्ढे में घसीटा और उसके साथ दुराचार की कोशिश की. लड़की के शोर मचाने पर उन्होंने चाकुओं से उसकी आंखों पर वार कर दिया.
हमले में, प्रकाश निमेरी नामक दलित की लड़की की बांयी आंख फूट गयी और दायीं आंख में भी चोट आयी है. उसे इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि इस कांड के बाद दोनों युवक और उनके परिजन फरार हो गये और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें