मायावती सरकार ने एक बार फिर केंद्र सरकार को ललकारा है। उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए अपराधों के खिलाफ कांग्रेस राज्य में न्याय यात्रा निकाल रही थी। मायावती ने अपने प्रदेश में कांग्रेस को न्याय यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी है। कांग्रेस के इस आंदोलन को रोकने के लिए मायावती ने धारा 144 लागू कर दी है।
मायावती ने रविवार को यह घोषणा कांग्रेस के ही गढ़ महाराष्ट्र में की। जहां वे गोरेगांव में बसपा की एक रैली में हिस्सा लेने पहुंची थीं। रैली में मायावती कांग्रेस पर खूब गरजीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बसपा के सामने टिक नहीं पा रही है। जिस वजह से वह इस तरह की चीजों का सहारा ले रही है।
कांग्रेस पार्टी डॉ. सचान हत्याकांड और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में रैली करने वाली थीं। खुद को इस बार इन मामलों में घिरता देख मायावती घबरा गईं। जनता इस रैली में कांग्रेस का साथ न दे इस डर से उन्होंने रैली पर ही रोक लगा दी। माया सरकार प्रदेश में अपराध और बलात्कार के मामलों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। जनता का विश्वास भी अब बसपा सरकार से उठने लगा है। अपराध करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बसपा सरकार के मंत्री ही महिलाओं के साथ बलात्कार और अपराधों के मामलों में शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें