भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी रूसी जोड़ीदार एलेना वेसनीना फ्रेंच ओपन डबल्स के फाइनल में पहुंच गई हैं. सानिया और रूसी खिलाड़ी एलेना वेसनिना की जोड़ी चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन के महिला युगल मुकाबले के फाइनल में प्रवेश कर गई है.
सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-रूसी खिलाड़ियों की इस जोड़ी ने यह मुकाबला 6-3, 2-6, 6-4 से जीता. एक घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया और एलेना ने अमेरिका की लिएजेल ह्यूब्रेंड और लीसा रेमंड की जोड़ी को पराजित किया.
सानिया पहली बार ग्रैंड स्लैम के युगल मुकाबले के फाइनल में पहुंची हैं.
सानिया और एलेना का मुकाबला फाइनल में चेक जोड़ी आंद्रिया हालावाकोवा और ल्यूस हराडेका से होगा. किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले में सानिया अपने करियर में तीसरी बार पहुंची हैं. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिक्स डबल्स में दो बार फाइनल में पहुंच चुकी हैं.

1 टिप्पणी:
Badhayi.
............
प्यार की परिभाषा!
ब्लॉग समीक्षा का 17वां एपीसोड--
एक टिप्पणी भेजें