बिहार में 80 हजार बैंककर्मी थे हड़ताल पर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

बिहार में 80 हजार बैंककर्मी थे हड़ताल पर.

बैंकिंग कानून सुधार विधेयक, आउटसोर्सिंग का विरोध आदि मांगों को लेकर बिहार में कॉपरेटिव व ग्रामीण बैंक सहित नैशनल बैंकों की शाखाओं के करीब 80 हजार कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे।

बिहार बैंक एंप्लाइज फेडेरेशन के तहत 80 हजार कर्मचारियों ने बैंकिंग कानून सुधार विधेयक 2011 को वापस लेने, पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकार विधेयक 2011 की वापसी, खंडेलवाल समिति की अनुशंसाओं को समाप्त करने, सभी रिक्तियों पर नई बहाली तथा बैंकिंग सेवाओं में आउटसोर्सिंग के विरोध में कामकाज ठप किया।

फेडरेशन के महासचिव बी. प्रसाद ने बताया कि बैंककर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल राज्य में सफल रही। करीब 80 हजार कर्मियों ने हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताली कर्मचारियों ने पटना में विभिन्न बैंक शाखाओं से रैलियां निकालीं और प्रदर्शन किया। बाद में हड़ताली कर्मचारियों ने गांधी मैदान के पास एक सभा की, जिसे कई बैंक कर्मचारी संघों के नेताओं ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: