मंगल ग्रह पर बहता हुआ पानी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

मंगल ग्रह पर बहता हुआ पानी.


ज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर मौजूद पहाड़ियों से ली गई ताज़ा तस्वीरें अब तक का सबसे पुख्ता साक्ष्य हैं कि इस ग्रह पर बहता हुआ पानी मौजूद है जो जीवन के लिए सबसे ज़रूरी तत्व है. 

‘साइंस’ जर्नल में छपी यह रिपोर्ट नासा और स्विट्ज़रलैंड की ओर से की गई मिलीजुली खोज पर आधारित है. मंगल ग्रह की इन सिलसिलेवार तस्वीरों में जगह-जगह लंबी, गाढ़ी रेखाएं नज़र आ रही हैं जो असल में बहती हुई धाराएं हो सकती हैं. ये धाराएं कुछ मीटर तक चौड़ी हैं और पत्थरों के बीच से गुज़रती मैदानी सतह पर बहती दिख रही हैं

हालांकि ये धाराएं सिर्फ गर्मियों में ही दिखीं और ठंडे मौसम के साथ गायब हो गईं. वैज्ञानिकों का मानना है कि ये दर्शाता है कि ये धाराएं मिट्टी और गारे की बनी हो सकती हैं. इस खोज अभियान से जुड़े वैज्ञानिक रिचर्ड ज़्यूरेक का कहना है, ''ये सोचना मुश्किल है कि तस्वीरों में दिख रही गाढ़ी रेखाएं पानी में अलावा और किसी चीज़ से बन सकती हैं. हालांकि जैसा तापमान इस ग्रह पर रहता वह पानी के लिए बेहद कम यानि ठंडा है.''

वैज्ञानिकों का मानना है कि मुमकिन है कि मंगल ग्रह पर मौजूद पानी बेहद नमकीन हो क्योंकि नमक पानी के जमने के तापमान को नियंत्रित कर सकता है. हालांकि वैज्ञानिक मानते हैं कि इन तस्वीरों या खोज के दौरान मिले साक्ष्य फिलहाल इस तर्क पर मुहर लगाने के लिए काफी नहीं. शोधकर्ताओं का कहना है कि जीवन की मौजूदगी के लिए पानी बेहद ज़रूरी है और अगर मंगल ग्रह पर बहता पानी मौजूद है तो संभव है कि गर्मियों के दौरान उसमें सूक्ष्म जीवाणु भी पनपते हों.nइससे पहले अमरीकी वैज्ञानिकों को इस बात के सबूत मिले थे कि मंगल ग्रह पर करोड़ों साल पहले विशाल समुद्र हुआ करते थे. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल पर जीवन के विकास के लिए पृथ्वी से अधिक अनुकूल परिस्थितियां थीं

कोई टिप्पणी नहीं: