अन्ना समर्थक शेहला मसूद की हत्या. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

अन्ना समर्थक शेहला मसूद की हत्या.


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आरटीआई कार्यकर्ता व अन्ना हजारे की समर्थक शेहला मसूद की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार इंडिया अगेंस्ट करप्शन की प्रदेश संयोजक रह चुकी शेहला मसूद मंगलवार को अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर अभियान शुरू करने वाली थीं। मंगलवार को जब वह कोहेफिजा स्थित घर से निकलकर कार से जाने की तैयारी में थी तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

शेहला मसूद जब अपनी कार की चालक सीट पर बैठी थी तभी उन्हें गोली मारी गई। हत्यारे कौन है, तथा क्या वजह है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।'' शेहला मसूद ने पिछली बार अन्ना हजारे के समर्थन में अनशन पर बैठी थी तथा वह इंडिया अगेंस्ट करशन की प्रदेश संयोजक भी बनाई गई थी। वह मंगलवार को मध्य प्रदेश के भ्रष्टाचार के खिलाफ  हस्ताक्षर अभियान शुरू करने वाली थी।

शेहला मसूद के साथियों ने बताया कि सौ मीटर का एक बैनर बनाया गया था और इसपर आम जनों से हस्ताक्षर कर यह जानने की कोशिश की जाने वाली थी कि प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग व अधिकारी कौन है। शेहला मंगलवार से अन्ना के आंदोलन की तर्ज पर एम.पी.अगेंस्ट करप्शन अभियान शुरू करने वाली थी।
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या की खबर मिलने के बाद राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञ हालात का जायजा ले रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं: