जगन रेड्डी की कंपनियों और कार्यालयों पर छापे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

जगन रेड्डी की कंपनियों और कार्यालयों पर छापे.


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की कंपनियों और कार्यालयों पर छापे मारे। तलाशी का काम अभी भी जारी है।

सीबीआई ने यह छापे पूरे आंध्रप्रदेश में फैले जगन के कार्यालयों और कंपनियों में एक साथ मारे। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्यवाही बेंगलुरु में भी हुई है और वहां भी जांच जारी है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई ने यह छापे मारे हैं। जगन के आय के विभिन्न स्रोतों और निवेश के कागजातों को सीबीआई अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक सीबीआई की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई है। जगन रेड्डी की तरफ से भी अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

कोई टिप्पणी नहीं: