यू. पी. में वकीलों की हत्या के बाद तनाव. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 सितंबर 2011

यू. पी. में वकीलों की हत्या के बाद तनाव.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील में शनिवार को लेखपालों द्वारा दो वकीलों की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।

इस घटना के बाद जिले के लगभग सभी वकीलों ने कल से अनिश्चितकालीन हडताल की चेतावनी दी है। प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक(कानून व्यवस्था) बृजलाल ने आज लखनऊ में बताया कि वहां स्थिति नियंत्रण में है तथा कानून व्यवस्था पर निगाह रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

इस संघर्ष के बाद 35 लेखपालों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज करा दिए गए हैं। स्थिति पर नियंत्रण के लिए दो कम्पनी पीएसी मोहम्मदी भेज दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: