
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार को एक अनियंत्रित डम्पर से कुचलकर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया। पुलिस के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के गोरक्षणी क्षेत्र में अनियंत्रित डम्पर ने सड़क के किनारे खड़े पांच लोगों को कुचल दिया। इनमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डम्पर चालक घटना के बाद से फरार बताया जाता है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा करने लगे। लोगों ने डम्पर में आग लगा दी और कई वाहनों में तोड़फोड़ की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें