कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अक्टूबर 2011

कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा यहां पहुंचने के कुछ समय पहले कांग्रेस के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता यहां माता मंदिर क्षेत्र में यात्रा के विरोध में धरने पर बैठे थे। कार्यकर्ता आडवाणी की सभास्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने टीन शेड क्षेत्र में लाठीचार्ज करते हुए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे भी लिए हुए थे।

पुलिस ने हजारों कार्यकताओं को अलग.अलग वाहनों में भरकर शहर के बाहर भी छोड़ दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पी सी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता सभास्थल की ओर जाना चाहते थे, ताकि आडवाणी को भ्रष्टाचार से जुडे़ मामलों में ज्ञापन सौंपा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में भी भ्रष्टाचार व्याप्त हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिनके खिलाफ लोकायुक्त में मामले दर्ज हैं।

शर्मा को भी जेल भेजा गया है। इस बीच आडवाणी की यात्रा होशंगाबाद से सलकनपुर, रेहटी, औबेदुल्लागंज, और मंडीदीप होते हुए दोपहर में भोपाल की सीमा में प्रवेश करने वाली है। वह सीधे टी.टी.नगर दशहरा मैदान स्थित सभास्थल पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से छिंदवाडा रवाना हो जाएंगे। आडवाणी रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही करेंगे। वह कल सुबह छिंदवाड़ा से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

ग्यारह अक्टूबर को बिहार से प्रारंभ हुयी इस यात्रा ने मध्यप्रदेश में रीवा जिले के हनुमना से 13 अक्टूबर को प्रवेश किया था। यात्रा रीवा, सतना, जबलपुर और होशंगाबाद होते हुए आज यहां पहुंच रही है। आडवाणी की यात्रा के मद्देनजर भोपाल शहर के उन मार्गों को बेहतर ढंग से सजाया गया है, जहां से आडवाणी की यात्रा गुजरेगी। सभास्थल पर हजारों की संख्या में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: