बिहार में पर्यटक बस में लगी आग, एक मरे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

बिहार में पर्यटक बस में लगी आग, एक मरे.

गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक पर्यटक बस में आग लग गई, जिसमें झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। माना जा रहा है कि वह बस चालक हो सकता है। बस पश्चिम बंगाल से पर्यटकों को लेकर निकली थी। पश्चिम बंगाल के 24 परगना क्षेत्र से 65 पर्यटक गया सहित कई पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए बस से निकले थे।

गया में पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बाद पर्यटक रात्रि विश्राम के लिए न्यू बंगाली आश्रम में रुके हुए थे, जबकि बस बाहर सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान तड़के उसमें आग लग गई। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, बस बुरी तरह जल गई है। बस में से एक नरकांकाल बरामद किया गया है। यह चालक खोखन का शव हो सकता है। बस में आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: