बॉलीवुड में छह दशक से ज्यादा समय से राज कर रहे अभिनेता देवानंद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 88 वर्षीय अभिनेता को एनडीटीवी ने एक भव्य समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया।
देवानंद ने अपने करियर की शुरुआत 1945 में की थी और उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1948 में जिद्दी में मिला था और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सदाबहार अभिनेता ने कहा कि अब उन्हें अपनी ज्यादातर फिल्मों का नाम याद नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया से जो भी कहता हूं, उस पर कायम रहता हूं और आगे बढ़ता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें