टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल पर यहां एक युवक ने हमला कर दिया। वे उस समय झूलेलाल पार्क में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। पुलिस ने इस युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक हमलावर युवक का नाम जितेंद्र पाठक है। वह जालौन का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेरुआ कुर्ता पहने यह युवक मंच के निकट ही खड़ा था। जैसे ही केजरीवाल कार से उतर बाहर आए उसने उनके ऊपर हमला कर दिया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया। टीम अन्ना के सदस्य इस समय उत्तरप्रदेश के दौरे पर हैं। इसी क्रम में केजरीवाल उन्नाव से लखनऊ पहुंचे थे।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में एक युवक ने टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल पर हमला कर दिया। केजरीवाल को घेरा बनाकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने उस युवक को दबोच लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पहले ही आशंका जता चुके हैं कि उन पर भी प्रशांत भूषण की तरह हमला हो सकता है। कश्मीर पर विवादित बयान देने के बाद प्रशांत भूषण पर हमला हुआ था।
अरविंद केजरीवाल झूलेलाल पार्क में मंच पर चढ़ रहे थे उसी दौरान खुद को जालौन का जितेंद्र पाठक बताने वाले युवक ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले तो उसने हाथ से मारा और फिर बाद में अपनी चप्पल भी केजरीवाल की ओर उछाली। इसके बाद इंडिया अंगेन्स्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद कार्यRम में जमकर हंगामा हुआ। किसी तरह लोगों को शांत कराकर कार्यRम शुरू कराया गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।
हमलावर ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार पर कोई बात नहीं की इसलिए उसने हमला किया। जितेंद्र ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के नाम पर देश की जनता को बरगला रहे हैं। हालांकि बाद में अरविन्द केजरीवाल ने जितेंद्र पाठक को माफ़ कर दिया और पुलिस से उसे छोड़ देने को कहा ।अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वह चप्पल क्या गोली खाने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि वह खुद लखनऊ जाकर प्रचार करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे ।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इसके लिए कांग्रेस को सीधे-सीधे जिम्मेदार ठहराया है। हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले व्यक्ति के विचार कांग्रेस से मेल खाते हैं। वहीं, कांग्रेस के नेता राशिद अलवी ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के कृत्य निंदनीय हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए यदि किसी को किसी व्यक्ति से नाराजगी भी है तो उसे जाहिर करने का यह तरीका ठीक नहीं हैं।बाबा रामदेव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार समाजसेवियों पर हमले हो रहे हैं, वह बड़ा खतरनाक है। जिसने भी इस कर्म को किया है, बहुत घृणित कर्म है। सरकार हमें कुचलने में लगी है। वहीं, टीम अन्ना की सक्रिय सदस्य किरण बेदी ने कहा है कि अरविंद पर जो हमला हुआ है, उसने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि हम बहुत खतरनाक समय में जी रहे हैं।उन्होंने कहा कि कहा कि अरविंद पर हमला करने वाले व्यक्ति की सोच ही खराब है। अरविंद देश को बरगला नहीं रहे हैं बल्कि वो तो देश को सही दिशा की ओर ले जा रहे हैं। वो ऐसा कानून बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें