बिहार में 11 लुटेरे गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 नवंबर 2011

बिहार में 11 लुटेरे गिरफ्तार.

बिहार के रोहतास और नवादा जिले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 11 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। रोहतास जिले में काराकाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने जोरावरपुर नहर के पुल के नजदीक लूटपाट की योजना बनाते हुए गिरोह के छह सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया। यह गिरोह रोहतास सहित आसपास के जिलों में हाइवे पर लूटपाट करता था।

पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि अपराधियों के पास से लूटे हुए पांच मोबाइल, चार देसी कट्टा और छह गोलियां बरामद की गई हैं। वहीं, नवादा जिले में पुलिस ने वारसलीगंज थाना क्षेत्र में बीते 22 अक्टूबर को गाड़ी लूट मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पांचों के पास से लूट की राशि, दो देसी कट्टा, चार कारतूस, 17 मोबाइल और अनेक सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रलाल दास ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने दो बच्चों के अपहरण की बात भी स्वीकार की है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: