गुजरात में सन् 2002 में गोधराकांड के बाद हुए दंगों में राजधानी के नरोडा पाटिया हत्याकांड के मुख्य गवाह और आरटीआई कार्यकर्ता नदीम सैयद की शनिवार सुबह अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके में हत्या कर दी गई। शनिवार को मॉर्निग वॉक के समय चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकुओं से हमला किया था।
हालांकि सैयद की हत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आ सका है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे गैरकानूनी काम करने वाले लोगों का हाथ हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीम को पिछले कुछ दिनों से कालुपुर में धराशायी बिल्डिंग के आरोपी मेहबूब बेग उर्फ महबूब सीनियर की ओर से धमकी भरे फोन आ रहे थे। इसके पहले भी नदीम पर एक बार जानलेवा हमला हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें