बिगबॉस में प्रवेश होगा स्वामी अग्निवेश का. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 नवंबर 2011

बिगबॉस में प्रवेश होगा स्वामी अग्निवेश का.

बिग बॉस के घर में मंगलवार को एक नया मेहमान आने वाला है। भगवा वस्त्रधारी इस मेहमान का नाम है ‘स्वामी अग्निवेश’। स्वामी अग्निवेश के करीबी सहायक मनु सिंह के मुताबिक, अग्निवेश मंगलवार को बिग बॉस के घर में प्रवेश कर सकते हैं।

सिंह ने बताया, ‘स्वामी इस कार्यक्रम के माध्यम से अपना संदेश फैलाएंगे। जब भी उन्हें कोई चीज चुनौती लगती है, वह उसे स्वीकार करते हैं और यही कारण है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया।’ भ्रष्टाचार निरोधक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन के दौरान एक वीडियो सामने आने के बाद अग्निवेश विवादों में घिर गए थे। इस वीडियो में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति से बात करते हुए दिखाया गया था, जिससे वह गांधीवादी कार्यकर्ता हजारे से कड़ाई से निपटने की बात कह रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद अग्निवेश हजारे पक्ष से अलग हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: