भ्रष्टाचार के कोहरे को सामाप्त करो. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 नवंबर 2011

भ्रष्टाचार के कोहरे को सामाप्त करो.

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि सत्ता में बदलाव का समय आ गया है। भ्रष्टाचार एवं कालेधन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 40 दिन की जनचेतना यात्रा पूरी कर रविवार को यहां पहुंचे आडवाणी ने रामलीला मैदान में भाजपा की रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि 'भ्रष्टाचार के कोहरे' को सामाप्त होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "सरकार में भ्रष्टाचार के कारण राजनीति के ऊपर जो कोहरा छाया है वह स्वत: समाप्त नहीं होगा। यह लोगों की जागरुकता, उनके दबाव से ही जाएगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो सरकार को बदलना होगा और इसका समय आ गया है। यह स्थिति सरकार की विफलताओं और भाजपा की मेहनत का नतीजा है।" आडवाणी ने सरकार पर मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी को लोगों का 'असाधारण' समर्थन मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं: