
बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र कुमार राय के पुत्र अनंत कुमार उर्फ शुभम को लापता हुए आठ दिन गुजर चुके हैं परंतु पुलिस उसका कोई सुराग नहीं खोज सकी है। इधर, परिजन उसकी हत्या की आशंका जताने लगे हैं। पुलिस इस मामले में अनंत के चार दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पटना के बिहार पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र अनंत 10 नवम्बर से लापता है। एक दिन बाद उसके परिजनों ने रूपसपुर थाने में उसके लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) उपेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में उसके चार दोस्तों को हिरासत में लिया गया है । इन लोगों के अनुसार 10 नवम्बर को ही कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दानापुर के कचहरी घाट में गंगा में डूबने से अनंत की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गंगा में गोताखोरों से शव खोजने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इधर, अनंत के परिजनों ने अनंत की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि अगर गंगा में डूबने से उसकी मौत हो गई थी तो अब तक उसके दोस्तों ने उन लोगों को क्यों नहीं बताया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सभी घाटों पर भीड़ होती है और अगर कोई डूबता तो प्रत्येक व्यक्ति जानता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
1 टिप्पणी:
Afsos hua...
एक टिप्पणी भेजें