आडवानी ने किया अटल को याद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 नवंबर 2011

आडवानी ने किया अटल को याद.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को कहा कि 40 दिनों की उनकी जन चेतना यात्रा सफल रही, लेकिन इस देशव्यापी दौरे में उन्हें बीमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बहुत याद आई। आडवाणी ने अपनी यात्रा की समाप्ति के अवसर पर यहां एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, "यह यात्रा कई मायनों में अनोखी रही।" आडवाणी भ्रष्टाचार और विदेशी बैंकों में जमा काले धन के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए जन चेतना यात्रा पर निकले थे।

आडवाणी ने कहा कि उन्होंने अपने 60 वर्ष के राजनीतिक जीवन में छह राष्ट्रव्यापी यात्राएं की। उन्होंने कहा, "विभिन्न राज्यों में मेरा जोरदार स्वागत हुआ। लेकिन यह मेरी पहली ऐसी यात्रा है, जब वाजपेयी जी हमारे साथ नहीं हैं। आडवाणी ने कहा कि 11 अक्टूबर को वह 40 दिवसीय यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने वाजपेयी का आशीर्वाद लिया था। वाजपेयी (87) अपनी बीमारी के कारण सक्रिय राजनीति से दूर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: