राहुल उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 11 दिसंबर 2011

राहुल उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच

राहुल गांधी ने शनिवार देर रात अचानक एक गांव में पहुंचकर पान की खेती करने वाले किसानों की समस्याएं सुनीं। राहुल, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल राजधानी स्थित वीवीआईपी अतिथि गृह से अचानक देर रात बंथरा इलाके में पान की खेती के लिए मशहूर नीवा दरौली गांव पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से उनकी दिक्कतें सुनी।

राहुल, गांव के किसान प्रेम चौरसिया के खेत में गए और पान की खेती देखी। खेत से लौटकर गांव में चौपाल लगाई और किसानों से पान की खेती को लेकर उनकी दिक्कतें सुनी। राहुल ने पान किसानों से पान की खेती पर आने वाले खर्च और उत्पादकता की जानकारी ली। किसानों ने उन्हें सारी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। रात करीब 12 बजे राहुल का काफिला वापस अतिथि गृह लौट आया। राहुल के साथ अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया भी थे। पान किसानों का कहना है कि बिना सरकारी मदद के पान की खेती का रकबा लगातार घटता जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: