कोलकाता के AMRI अस्पताल में हुए अग्निकांड में 93 लोगों की मौत के सिलसिले में दो प्रख्यात डॉक्टरों मणि छेत्री और प्रणव दासगुप्ता को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एएमआरआई अस्पताल में लगी आग की घटना में तीन नर्सों समेत 93 लोगों की मत्यु हुई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त दमयंती सेन ने कहा कि दोनों चिकित्सकों मणि छेत्री और प्रणव दासगुप्ता को शुक्रवार सुबह उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों चिकित्सकों से पुलिस ने पहले पूछताछ की थी।
छेत्री और दासगुप्तता अस्पताल के बोर्ड सदस्य भी हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस घटना के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बोर्ड के तीन सदस्य फरार हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें