गढ़वा जिले से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 फ़रवरी 2012

गढ़वा जिले से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार.


झारखंड के नक्सल प्रभावित गढ़वा जिले से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पांच कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार नक्सली बीते 31 जनवरी को हुए लैंड माईंसब्लास्ट में शामिल थे। इस ब्लास्ट में 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी। इनकी गिरफ्तारी तीन दिन लगातार चले ऑपरेशन के दौरान हुई है। 

गढ़वा के एसपी माईकल एस राज ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी चटनिया और परसवार गांव से हुई है। इनके नाम अर्जुन यादव उर्फ़ अर्जन, मोहन यादव, सुरेन्द्र प्रसाद व मनीष प्रसाद गुप्ता हैं। पांचवें माओवादी की पहचान देब सागर यादव के रूप में हुई है। 

सीआरपीएफ के कमांडेंट आर के डागर ने बताया कि ये सभी नक्सली गढ़वा जिले के हैं और इनपर झारखंड व छत्तीसगढ़ में कई हत्या व अपहरण के मामले दर्ज हैं। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ, जिला पुलिस और कोबरा जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: