दिल्ली पुलिस के एक विशेष दल ने बिहार के दरभंगा जिले से प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्य कफील अहमद (50) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उसे बुधवार को दिल्ली लाया गया। समझा जाता है कि वह लोगों को उकसाने का काम करता था।
पुलिस उपायुक्त अशोक चांद (अपराध शाखा) ने कहा, ''अहमद पिछले तीन साल से इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा था। वह पिछले कई साल से बिहार में रह रहा था। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी गुट के प्रमुख सदस्य अहमद सिद्दी बप्पा उर्फ शाहरूख से उसके सम्बंध रहे हैं।'' महीने की शुरुआत में पटना से मोहम्मद तारिक अंजुमन नाम के एक शख्स की गिरफ्तारी भी हुई थी, जिसके इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक होने का दावा किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें