3 हजार करोड़ बेटियों के खाते में जमा होंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 मार्च 2012

3 हजार करोड़ बेटियों के खाते में जमा होंगे.


अगले 5 वर्षो में राज्य की गरीब बेटियों के खाते में सरकार 3 हजार करोड़ रुपया जमा करेंगी तथा हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के साथ साथ मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उक्त घोषणा मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में रविवार को आयोजित विकास मेला के उद्घाटन अवसर पर की। 


मुंडा ने कहा कि हर अनुमंडल में आइटीआइ व पॉलीटेक्निक तथा हर जिले में इंजीनियरिंग कालेज खोलने की योजना है। इसके  साथ ही राज्य में स्थित मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि करना है।

मुख्यमंत्री ने बोकारो स्टील प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा बीजीएच में मेडिकल कालेज खोलने की दिशा में प्रबंधन ने सकारात्मक प्रयास प्रारंभ कर दिया है। सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। राज्य में स्थित अन्य लोक उपक्रमों ने  भी मेडिकल व इंजीनियिरंग कालेज खोलने में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में 67 आइटीआई हैं जिसकी संख्या इस वर्ष के अंत तक 100 से अधिक हो जाएगी। कबड्डी में विश्व विजेता बनी बोकारो के खिलाड़ी विन्ध्यवासिनी को राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों की अपार संभावना है।
 मुख्यमंत्री ने लोक उपक्रमों को खिलाड़ियों को नौकरी देने की दिशा में पहल करने का सुझाव दिया। प्रभारी मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से अगले 5 वर्ष की कार्य योजना तैयार करने को कहा। सीएम ने कहा कि जनहित व रोजगार से जुड़ीं येाजनाएं तैयार करेंगे। सीएम ने बोकारो जिले की सराहना करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधियो के साथ बेहतर तालमेल बनाने का सुझाव दिया। इसके पूर्व  मुख्यमंत्री ने 88 करोड़ की लागत से तैयार विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके पूर्व प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कोनार नदी पर बने, पुल टूटने की घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यदि यथाशीघ्र उक्त पुल का निर्माण नहीं किया गया तो कोयले की ढुलाई प्रभावित होगी तथा पूरे देश का थर्मल पावर प्लांट ठप हो जायगा।

कोल इंडिया व डीवीसी राशि देने के लिए तैयार है, जरूरत है राज्य सरकार की पहल की। अतिथियों का स्वागत बोकारो के डीसी सुनील कुमार ने किया। जबकि इस अवसर पर सांसद पीएन सिंह, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो, जिला परिषद के अध्यक्ष मिहिर सिंह, उपाध्यक्ष राधानाथ सोरेन, चास नगर पर्षद के अध्यक्ष गंगा देवी भालोटिया, उपाध्यक्ष वहिद खान, बोकारो स्टील के एमडी एसएस महांती, बोकारो जोन के आइजी मुरारी लाल मीणा, एसपी कुलदीप द्विवेदी, एसडीओ सुधीर रंजन उपस्थित थे। संचालन संत जेवियर्स स्कूल की शिक्षिका चंद्रिमा रे किया।

कोई टिप्पणी नहीं: