माओवादियों ने किया पर्यटकों का अपहरण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 मार्च 2012

माओवादियों ने किया पर्यटकों का अपहरण.



ओडिशा में माओवादियों ने इटली के दो सैलानियों का अपहरण कर लिया है।  माओवादियों ने उड़ीसा के कंधमाल-गंजम सीमा इन दो पर्यटकों का अपहरण किया है।


माओवादियों ने दोनों पर्यटकों को छोड़ने के लिए रविवार शाम तक की डेडलाइन रखी है। सैलानियों की रिहाई के लिए राज्य सरकार ने कोशिशें शुरू कर दी हैं। खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पर्यटक नदी के किनारे नहा रही महिलाओं की तस्वीरें खीच रहे थे। 

जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने इन दोनों पर्यटको को छोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। सरकार से इलाके में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तुरंत रोकने और बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार के कहने पर वह मदद मुहैया करवाने को तैयार है।

माओवादी चाहते हैं कि राज्य सरकार उनकी 13 सूत्रीय मांगों पर तुरंत कार्रवाई करे। इसमें से एक कुछ मांगें माओवादी नेताओं को छोड़ने की भी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब माओवादियों ने विदेशी सैलानियों का अपहरण किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: