उत्‍तर प्रदेश में दो जगहों पर ट्रेन दुर्घटना. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मार्च 2012

उत्‍तर प्रदेश में दो जगहों पर ट्रेन दुर्घटना.


उत्‍तर प्रदेश में सुबह-सुबह दो ट्रेन हादसे हो गए। ये दोनों ही हादसे मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुए। हाथरस के पास हुए हादसे में 16 लोग मारे गए जबकि 4 लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा लखनऊ के पास हुआ। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। 

पहला हादसा, हाथरस जिले में मेडू स्टेशन के पास एक मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रेन और वैन के बीच हुआ। मथुरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन और टाटा मैजिक की इस जबरदस्त टक्कर में वैन में सवार 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अलीगढ़ के हॉस्पिटल में ले जाया गया है। 

दूसरा हादसा, लखनऊ में हुआ जिसमें ट्रेन की भिडंत ट्रक से हो गई। यह हादसा भी बख्शी के तालाब के पास मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ है। इसमें 4 लोगों के घायल होने की खबर है। हाथरस दुर्घटना के संबंध में पुलिस सुपरिंटेंडेंट चंद्र प्रकाश ने बताया कि यह घटना सुबह सात बजे के करीब उस समय हुई जब सवारियों से भरी एक वैन मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी। तभी मथुरा-कासगंज पैसेंजर ने मेढू रेलवे स्टेशन के पास इसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायलों की कुल संख्या का पता नहीं चल सका है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: