त्रिवेदी के खिलाफ कार्रवाई से इनकार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मार्च 2012

त्रिवेदी के खिलाफ कार्रवाई से इनकार.


तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार किया। पार्टी ने कहा कि त्रिवेदी से संसदीय दल की बैठक में भाग लेने को कहा गया है जिसमें पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के भी भाग लेने की संभावना है। त्रिवेदी ने कल रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
    
यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल त्रिवेदी के खिलाफ कार्रवाई करेगी, पार्टी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि नहीं। उनसे संसदीय दल की बैठक में भाग लेने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने कल त्रिवेदी को बुलाया और उन्हें अपना इस्तीफा देने को कहा। यह पूछे जाने पर कि क्या ममता मुकुल रॉय को बतौर रेल मंत्री नामित करेंगी, उन्होंने कहा कि संसदीय दल की बैठक में इस बारे में निर्णय किया जाएगा।
   
61 वर्षीय त्रिवेदी ने कल रात रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही पिछले पांच दिन से जारी इस मामले का पटाक्षेप हो गया। रेल बजट में यात्री किराया बढ़ाये जाने के कारण तृणमूल कांग्रेस त्रिवेदी से नाराज थी। तृणमूल द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण में राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) के मुद्दे पर संशोधन के लिये दबाव देने के बारे में पूछे जाने पर, सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रस्ताव को लेकर अपने जवाब में यह घोषणा कर सकते हैं कि 16 अप्रैल से पहले प्रस्तावित संगठन को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। 16 अप्रैल को दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक होने वाली है। एक अन्य सवाल के जवाब में तृणमूल नेता ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी चाहेगी कि सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करे। 

कोई टिप्पणी नहीं: