शपथ ग्रहण पर उठे विवाद के बाद शनिवार को आजम खान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में मिली सारी सुविधाएं लौटा दी हैं और अब वह कल अपराह्न 12 बजे दोबारा शपथ लेंगे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री बनाए गए खान ने गत 15 मार्च को प्रदेश मंत्रिमंडल के शपथग्रहण समारोह के दौरान गोपनीयता की शपथ दो बार ले ली थी, जबकि पद की शपथ छूट गई थी।
इस मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक याचिका भी दाखिल की गई थी जिसमें आजम खा को कार्य करने से रोकने के निर्देश देने का आग्रह किया गया था। इस पर 20 मार्च को सुनवाई हो सकती है।
याचिका का आरोप है कि आजम खा ने नियमानुसार शपथ नहीं ली और उन्होंने सिर्फ फार्म छह के तहत गोपनीयता की शपथ ही ली है, फार्म पाच के तहत पद की शपथ नहीं ली है, लिहाजा उन्हें प्रदेश में मंत्री पद धारण करने का अधिकार नहीं है। याचिकाकर्ता ने अदालत से आग्रह किया है कि जब तक खान पद और गोपनीयता की शपथ नहीं लेते तब तक उन्हें मंत्री पद पर कार्य करने से रोका जाए। इस बीच, सूत्रों के मुताबिक यह याचिका दाखिल होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शपथग्रहण की वीडियो फुटेज मंगवाकर देखा था। फुटेज में दिखाया गया है कि खान ने दो बार टोके जाने के बाद भी गोपनीयता की शपथ ले ली जबकि पद की शपथ छूट गई।
.jpg)
1 टिप्पणी:
किस मदरसे के पढ़े लोग हैं ये?
एक टिप्पणी भेजें