नरेंद्र कुमार के मौत की सीबीआई जांच के आदेश. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 मार्च 2012

नरेंद्र कुमार के मौत की सीबीआई जांच के आदेश.


मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार की हत्या के मामले की सीबीआई जांच के आदेश के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा की आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने बुधवार को विधान सभा में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रहे राहुल शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई जांच कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा, 'अभी तक की जांच में आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा की मौत की वजह आत्महत्या लग रही है। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जरूरी होगी।' 

रमण सिंह ने बताया कि इस बाबत औपचारिक कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले, विधान सभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष के सदस्यों ने राहुल शर्मा की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। विधान सभा में विपक्ष के नेता रवींद्र चौबे ने कहा कि राहुल शर्मा की मौत किस परिस्थितियों में हुई इसका जवाब सरकार को देना होगा। राहुल शर्मा के पिता ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की गुहार लगाई थी। दूसरी ओर, शर्मा की पत्नी और भारतीय रेलवे में अधिकारी जयश्री शर्मा ने भी सीधा आरोप लगाया कि मेरे पति 'सिस्टम' की भेंट चढ़ गए। विपक्ष के नेता चौबे ने कहा कि यह सामने आना चाहिए कि किन कोयला माफियाओं के कहने पर शर्मा पर दबाव डाला जा रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: