हिमस्खलन में सौ पाकिस्तानी सैनिक दबे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 अप्रैल 2012

हिमस्खलन में सौ पाकिस्तानी सैनिक दबे.


सेना का कहना है कि कश्मीर के विवादित इलाके में हिमस्खलन की वजह से कम से कम सौ पाकिस्तानी सैनिक दब गए हैं. ये घटना पूर्वी काराकोरम पर्वतीय इलाके के सियाचिन ग्लेशियर के पास किसी जगह की है. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास का कहना है कि सेना का एक शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया जहां राहत और बचाव कार्य जारी है. 

कश्मीर के सुदूर पर्वतीय पहाड़ी इलाके में हजारों की संख्या में सैनिक तैनात हैं जहां भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपना दावा पेश करते हैं. कुछ खबरों में कहा गया है कि कम से कम 130 सैनिक भूस्खलन की वजह से दब गए हैं. बर्फ में दबे सैनिक नॉर्दन लाइट इन्फैंट्री के हैं. सेना का कहना है कि उसकी प्राथमिकता सैनिकों को बचाना है जिनकी मदद के लिए हेलीकॉप्टर और खोजी कुत्ते रवाना किए गए हैं. इलाके का मौसम फिलहाल ठीक बताया जा रहा है.

वर्ष 1947 में कश्मीर को भारत और पाकिस्तान में बांट दिया गया था. इस क्षेत्र पर अधिकार और दर्जे को लेकर दोनों देशों में कई बार लड़ाई हो चुकी है. सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र के तौर पर जाना जाता है जहां 22,000 फुट पर सैनिकों को तैनात किया गया है. लेकिन यहां युद्ध की बजाए खराब मौसम के कारण ज्यादा सैनिक मारे गए हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं: