संदिग्ध नक्सली जमुई में गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 4 अप्रैल 2012

संदिग्ध नक्सली जमुई में गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। जमुई जिले के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने खटवारी टोला गांव में छापामार कर नक्सली मोहन राय को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बारूदी सुरंग में प्रयुक्त होने वाला तार, 25 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, भारी मात्रा में कारतूस सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मोहन राय झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले में हुईं नक्सली वारदातों सहित कई मामलों में वांछित था, उससे पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: