जिम यंग किम होंगे वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

जिम यंग किम होंगे वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष.


अमेरिका द्वारा नामांकित जिम यंग किम को वर्ल्ड बैंक का अगला अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही वॉशिंगटन स्थित इस संस्था के अध्यक्ष पर एक अमेरिकी व्यक्ति के चुने जाने की लंबे समय से चली आ रही परंपरा बरकरार रही। एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया, 'अमेरिका के डॉक्टर जिम योंग किम वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष होंगे।'

डॉक्टर किम(52) वर्तमान अध्यक्ष राबर्ट बी जोएलिक से जुलाई में पदभार ग्रहण करेंगे। जोएलिक अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद जुलाई में रिटायर हो रहे हैं। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में जन्मे किम फिलहाल दार्टमाउथ कॉलेज के अध्यक्ष हैं।

डॉक्टर किम को तीन उम्मीदवारों में से चुना गया है। दो अन्य दावेदारों में कोलंबिया के जोसे अंटनिओ ओकांपो और नगोजी ओकोंजो-इवेला शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: