आईसीसी ने नुपुर मेहता से पूछताछ की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जून 2012

आईसीसी ने नुपुर मेहता से पूछताछ की.


आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के जांच अधिकारियों ने सोमवार को बॉलीवुड तारिका नुपुर मेहता से स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बारे में पूछताछ की. 

नुपुर ने कहा कि वह सोमवार को मुंबई के होटल में आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा अधिकारी एलेन पीकाक से मिली और उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी भी फिक्सिंग गतिविधि में शामिल नहीं थीं.
यह स्टिंग ऑपरेशन 2011 विश्व कप में, विशेषकर मोहाली में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये सेमीफाइनल, मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिये किया गया था जिसमें संदेह व्यक्त किया गया था कि सट्टेबाजों ने खिलाड़ियों को लुभाने के लिये नुपुर का इस्तेमाल किया था. 

नुपुर ने कहा, ‘‘आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई के प्रमुख एलेन पीकाक ने मुंबई में आज मुझसे दो ढाई घंटे तक पूछताछ की. आईसीसी की ओर से वह एकमात्र अधिकारी थे. उनके पास सवालों की सूची थी. उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्रिकेट की दुनिया के भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितने खिलाड़ियों को जानती हूं. मैंने नाम बता दिये लेकिन मैं मीडिया के सामने उनका खुलासा नहीं करूंगी.’’ आईसीसी ने हालांकि इस बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह आम तौर पर भ्रष्टाचार रोधी संबंधित मामलों में टिप्पणी नहीं करता.

कोई टिप्पणी नहीं: