सरकार का सीबीआई जांच से बचने की कोशिश. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 जून 2012

सरकार का सीबीआई जांच से बचने की कोशिश.


रणवीर सेना प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया की हत्या के बाद बिहार में बढे़ राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ाते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि नीतीश सरकार इस मामले में सीबीआई जांच से बच रही है और मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। 

राजद सुप्रीमो ने 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पर कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की जांच सीबीआई से होनी चाहिए तभी दूध का दूध पानी का पानी होगा, लेकिन राज्य सरकार इससे बच रही है। मुख्यमंत्री इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर सेना प्रमुख की हत्याकांड मामले की जांच के लिए बिहार की पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइटी) पर भरोसा करना बेवकूफी होगी। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया अच्छे थे या बुरे थे। इसका फैसला कानून को करना था। हमने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन हत्या करना बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सत्तापक्ष के लोग बयान देकर मामले को टाल मटोल करने में लगे हैं और लोगों का ध्यान बंटाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं।

भोजपुर जिले के बाहुबली जदयू विधायक सुनील पांडेय का नाम लेते हुए लालू ने कहा कि जदयू के विधायक को इस मामले में बार बार सफाई देनी पड़ रही है। इसलिए रहस्यमय स्थिति बनी हुई है। इसी प्रकार के एक अन्य मामले में जदयू के एक अन्य विधायक पप्पू पांडेय पर भी गोपालगंज में एक शराब व्यवसायी हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: