नाइजीरिया में गिरिजाघरों पर हमला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 जून 2012

नाइजीरिया में गिरिजाघरों पर हमला.


नाइजीरिया में कट्टरपंथी इस्लामिक गुट द्वारा गिरिजाघरों पर किए गए हमलों में रविवार से अब तक सौ लोग मारे जा चुके हैं। यह बात संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय की ओर से कही गई है। 

सूत्रों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय से कहा गया है कि सौ से ज्यादा लोग पिछले रविवार से देश के अलग-अलग गिरिजाघरों में बोको हरम समूह द्वारा मारे गए हैं। 17 जून को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम राज्य कादुना के गिरिजाघर में बम धमाके किए गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी अगले दिन बोकोहरम ने ली थी।

30 लोग कदुना के गिरिजाघर में शुरुआती हमलों ईसाई युवाओं द्वारा प्रतिशोध लिए जाने के दौरान मारे गए और बाकी लोग कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों और मुसलमानों के संघर्ष में मारे गए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लई ने बोको हरम द्वारा धार्मिक स्थलों और धार्मिक स्वतंत्रता पर किए गए हमले की निंदा की है।

कोई टिप्पणी नहीं: