पैक्स अध्यक्ष की हत्या. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 जुलाई 2012

पैक्स अध्यक्ष की हत्या.


बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के वभनौली गांव में शनिवार तड़के पैक्स अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वभनौली गांव के निवासी पांडेय (60) तड़के अपने घर के निकट खड़े थे कि अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: