नरकटियागंज (बिहार) की खबर (11 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 सितंबर 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (11 सितम्बर)


लघु उद्यम के माध्यम से भविष्य और राष्ट्र का विकास करें: सहाय

स्थानीय भैरवी कॉम्प्लेक्स में भारत सरकार के लघु उद्यम मंत्रालय द्वारा एम एस एम ई विकास संस्थान गौशाला रोड मुजफ्फर के सहायक निदेशक बी.बी.सहाय(यांत्रिक) ने आज अपने संबोधन में कहा कि लोग नौकरी के पीछे पड़कर अपनी जमीन तक बेंच रहे है और मैं आपको उद्यम के माध्यम से वर्गीज कुरियन की तरह सफल व्यवसायी बनाना चाहता हूंँ। थरूहट के नौजवानो को भैरवी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक दिवसीय अभिप्रेरण कार्यक्रम में कहा कि सभी नौजवान केन्द्र सरकार के इस महात्वाकांक्षी योजना में शामिल हो कर अपना भविष्य बनाने और लोगो को रोजगार का अवसर मुहैया करावे भारत सरकार के इस कार्यक्रम के उपरान्त प्राप्त होने वाले प्रमाणप्रत्र के द्वारा सामान्य कोटि के शहरी नौजवानो को णिं में 15 प्रतिशत,ग्रामीण नौजवानो को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के नौजवानों को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा ताकि वे अपने उद्यम से लोगो को रोजगार दे और अपने साथ राष्ट्र के विकास में योगदान दे । 12 सितम्बर 12 से 19 सितम्बर 12 तक कम्प्युटर की टैली के साथ एकाउन्टिंग की पढायी निःशुल्क दी जायेगी। इस कार्यक्रम में उत्तर बिहार के संयोजक विवेकानन्द ,नगर पार्षद अखिलेश राज,स्थानीय गैर सरकारी संगठन के मनोज कुमार राय,रानी सिंह,शांति सिंह,प्यारी देवी,चन्द्रशेखर कुमार,डॉ.बृजेश तिवारी,अमरेन्द्र राय,संजय यादव,अशोक यादव समेत अन्य समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
---------------------------------------


नरकटियागंज : शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर संचालित हो रहे अवैध बुचडखाना पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस प्रशासन महकमा के द्वारा कार्रवाई करने को लेकर शहरवासियों में हर्ष की लहर है साथ हीं मंगलवार को शहरवासियों की एक आम बैठक नीरज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक के दौरान आम लोगों ने एक स्वर में कहा कि शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर दुषित मांस की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में एसडीपीओ संजय कुमार तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एस एस पाण्डेय के द्वारा की गयी कार्रवाई सराहनीय है तथा नप के द्वारा निर्धारित बुचडखाना में हं मांस-मछली की बिक्री को लेकर पुलिस-प्रशासनिक महकमा के अधिकारीयों के द्वारा अवैध बुचडखाना चलाने वालों पर कार्रवाई के लिये दिये गये अल्टीमेटम के समर्थन में आम लोगों ने हर संभव सहयोग पुलिस प्रशासन को देने का संकल्प भी लिया। उल्लेखनीय है कि शहर के विभिनन चौक चौराहे पर अवैध ढंग से चल रहे बुचडखाना, दुषित मांस-मछली की बिक्री को लेकर नगर परिषद द्वारा प्रचार प्रसार करके नप के द्वारा निर्धारित स्थल पर तथा मुहरयुक्त स्वच्छ मांस बेचने की सख्त हिदायत दी गयी है जिसको लेकर इसके लिये आम लोगों ने जागरूक होकर पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। बैठक के दौरान ध्रुव प्रसाद चौरसिया, सचिन कुमार, बाबूलाल बैठा, रॉकी सिंह, धीरज कुमार, जैकी शर्मा, असर्फी प्रसाद, अशोक गुप्ता, सन्नी दुबे, शाहिद, अमित वर्णवाल, अजीज सहित दर्जनों शहरवासी मौजुद रहे।

-------------------------------------------

नरकटियागंज : शहर के टी पी वर्मा कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 समरेन्द्र सहाय सुमन एवं संचालन प्रो0 अजय कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक वशिष्ठ उपाध्याय, अब्बास अंसारी, फादर चर्च व गुरूद्वारा के जस्सी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करे हुये प्रो0 श्री सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से हीं छात्र-छात्राओं में एकदुसरे से बेहतर करने की इच्छाशक्ति मिलती है तथा ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन बार-बार होनी चाहिये। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘‘संप्रदायिक सद्भावना’’ के पहले चरण में प्रथम स्थान खुश्बु तारा, द्वितीय बबीता कुमारी एवं तृतीय अंशु कुमारी रही। वहीं इंटर से स्नातक वर्ग में प्रथम स्थान पाने में इंटर के छात्र शेषमणी कुशवाहा, द्वितीय स्थान प्रदिप्ती वर्मा व तृतीय स्थान बी बी ए के छात्र म0 अराफात सफल रहे। मौके पर प्रो0 विमल वर्मा, सुनिल वर्मा, एनडी ओझा, डा0 अशोक गुप्ता, आनंद वर्मा, डा0 उपेन्द्र तिवारी, अतुल कुमार, अनुप तिवारी सहि अन्य ने प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया।

--------------------------------------------------
नरकटियागंज : मनरेगा योजना के कार्यो के चयन को लेकर मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार भवन में प्रमुख समतोला देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर तक 14 से 20 सितम्बर तक शिविर का आयोजन करके मनरेगा के कार्यो का चयन करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान रखहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरूण यादव ने सिचाई व्यवस्था को दुरूस् करने की दिशा में सार्थक पहल करने के मामले को उठाया। वहीं पंसस असगर अली ने हो रहे मनरेगा कार्यो का निष्पादन ससमय व योजना को बोर्ड लगाकर कार्य कराने की मांग अधिकारीयांे से की। बैठक में बरवा बरौली पंचायत के मुखिया एहसान अली अंसारी, केसरिया के शुभनारायण प्रसाद, धुमनगर के मुखिया बिकाउ साई, कुण्डिलपुर के मुखिया अभय सिंह, बीडीओ, जेएसएस अरूण कुमार, पीओ राजेश रमण सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी मौजुद रहे।





(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: