सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 सितंबर 2012

सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा.


पटना में मंगलवार सुबह कोयला घोटाले के विरोध में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया अंगेस्ट करप्शन के  कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एक महिला वर्कर जहां सीधे प्रेस कॉन्फ्रेंस वाले कमरे में घुसकर चिल्लाने लगी, वहीं बाकी बाहर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर निकलते हुए महिला ने एक बार फिर सिंधिया को घेरा और उनसे जमकर बहस की। 

मंगलवार सुबह एक होटेल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। सिंधिया पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे, तभी वहां इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कुछ कार्यकर्ता आ गए। वे करप्शन और कोयला घोटाले को लेकर नारेबाजी करने लगे। उनमें से एक महिला प्रेस कॉन्फ्रेंस वाले कमरे में जा घुसी और चिल्लाते हुए सवालों का जवाब दे रहे ज्यातिरादित्य सिंधिया की तरफ बढ़ने लगी। अचानक हुए इस हंगामे से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफरातफरी मच गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाला और महिला को बाहर ले गए। इससे करीब 15 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस रुकी रही।उधर, IAC के कार्यकर्ता इस दौरान बाहर हंगामा करते रहे। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

कोई टिप्पणी नहीं: