हेमा को अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व पुरस्कार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 सितंबर 2012

हेमा को अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व पुरस्कार.


अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी को 12वें एशियन अचीवर्स अवार्डस में साल के अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व के पुरस्कार से नवाजा गया है. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के क्रिकेटर केविन पीटरसन को 2012 के अंतरराष्ट्रीय खेल व्यक्तित्व पुरस्कार दिया. शनिवार की रात ग्रसोवेनर हाऊस होटल में पुरस्कार ग्रहण करते हुए 63 साल की हेमा ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया. भारत के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का प्रसार करने वाले सर्वम ट्रस्ट ने नीलामी के जरिए कुल 1,21,000 पाउंड जुटाए. 
    
हेमा ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है जोकि प्रगति कर रहा है. हालांकि आबादी का बड़ा हिस्सा अभी भी गरीबी रेखा से नीचे है. उन्होंने कहा कि सर्वम ट्रस्ट गांवों की विभिन्न परियोजनाओं के जरिए स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, कला और संस्कृति मुहैया कराएगा. भारत के मास्टर ब्लास्टर क्रि केटर सचिन तेंडुलकर ने जिस बैट से अपना 100वां शतक मारा था, वह 6,000 पाउंड में नीलाम हुआ. 

कोई टिप्पणी नहीं: