मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भगदड़. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 सितंबर 2012

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भगदड़.


मथुरा के विख्यात बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मच जाने से कई लोग घायल हो गए.यह भगदड़ रविवार को हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने से भगदड़ की स्थिति पैदा हुई थी. मंदिर प्रांगण से बाहर निकलने के प्रयास में भगदड़ मची और कई लोग कुचल गए. 

आमतौर पर शनिवार और रविवार के दिन इस मंदिर में ज्यादा भीड़ होती है लेकिन अधिकमास की अमावस्या के कारण श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई थी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर प्रांगण में लगाया गया बैरीकेडर भी नाकाफी साबित हुआ.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने इस घटना को धक्का-मुक्की करार दिया है. भगदड़ में घायल हुए लोगों में 92 साल के बाबू लाल सारस्वत और एक महिला होमगार्ड भी शामिल हैं. गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर भारत में मथुरा जिले के वृंदावन धाम में रमण रेती पर स्थित है. यह भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. यहां श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा लगी रहती है.

कोई टिप्पणी नहीं: