यहां धन और सत्ता के लिए भ्रष्टाचार हो रहा है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 सितंबर 2012

यहां धन और सत्ता के लिए भ्रष्टाचार हो रहा है.


निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे।  निर्देशक प्रकाश झा इसके लिए खुद को खुदकिस्मत मान रहे हैं। यह फिल्म देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को केंद्र में रख कर बनाई जा रही है।  

प्रकाश ने कहा, ‘आज ऐसा लग रहा है कि दुनियाभर में मध्यमवर्ग व्यवस्था से दुखी है और लोकतंत्र में बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है। जहां हमारा इतिहास निर्धारित होगा। यह विश्व इतिहास का महत्वपूर्ण समय है।’ उन्होंने कहा, ‘यहां धन और सत्ता के लिए भ्रष्टाचार हो रहा है और ऐसा लग रहा है कि हमारा नया इतिहास निर्धारित हो रहा है। मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि अमिताभ, अजय, करीना, अर्जुन और मनोज मुख्य भूमिका कर रहे हैं।’ इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: