नुपुर तलवार को मिली जमानत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 सितंबर 2012

नुपुर तलवार को मिली जमानत


आरुषि-हेमराज मर्डर केस में आखिर नूपुर तलवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई। सोमवार को सर्वोच्च अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। नूपुर 30 अप्रैल से डासना जेल में बंद हैं। 

 जानकारी के अनुसार नूपुर को जमानत तो मिल गई है, लेकिन उनकी रिहाई में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। अदालत ने सीबीआई को 25 सितंबर तक का वक्त दिया है। इसके बाद ही नूपुर की रिहाई होगी।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि इस मामले में अभी दो लोगों की गवाही होनी बाकी है। सीबीआई ने अदालत से अनुरोध किया कि गवाही दर्ज होने के बाद ही नूपुर को जमानत दी जाए। इस पर अदालत ने सीबीआई को 25 सितंबर तक का वक्त दिया ताकि इस अवधि में इन दोनों की गवाही हो जाएगी। उसके बाद नूपुर तलवार की जेल से रिहाई हो जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: