कोयला ब्लॉक आवंटन का खामियाजा तीन और कंपनियों को भुगतना पड़ सकता है। इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप ने एसकेएस इस्पात, जेएसडब्ल्यू स्टील और भूषण स्टील को दिए गए ब्लॉक वापस लेने की सिफारिश की है। कहा जा रहा है कि एसकेएस इस्पात पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय के भाई से जुड़ी कंपनी है। इसे रावणवारा नॉर्थ में कोल ब्लॉक दिया गया था।
दूसरा गौरांडीह एबीसी कोल ब्लॉक है। ये जेएसडब्ल्यू स्टील और हिमाचल ईएमटीए पावर को दिया गया था। तीसरा कोयला ब्लॉक भूषण स्टील का न्यू पत्रपारा है जिसे इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप ने वापस लेने की सिफारिश की है। इसके अलावा उषा मार्टिन, टाटा स्पंज, भूषण पावर और गुप्ता मेटालिक्स एंड पावर ने कोल ब्लॉक की बैंक गारंटी घटाने को भी कहा है।
2004 से 2009 के बीच हुए कोयला ब्लॉक आवंटन की समीक्षा कर रहे इंटर मिनिस्टीरियल ग्रुप की कल फिर बैठक होनी है। इसमें 6 और कोल ब्लॉक पर फैसला हो सकता है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें