बिहार के गया जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत टिकुआ पहाडी इलाके से शनिवार को सीआरपीएफ ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की. सीआरपीएफ की टीम ने सात शक्तिशाली केन बम और साठ किलोग्राम विस्फोटक जब्त बरामद किए.
गया स्थित सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन के कमांडेंट रास बिहारी सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बरामद प्रत्येक केन बम 15-15 किलोग्राम का है जबकि विस्फोटक बीस किलोग्राम की तीन बोरियों में था. उन्होंने बताया कि पहाडी इलाके की एक गुफा में ये केन बम और विस्फोटक नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए थे.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें