वैशाली के मंदिर से अष्टधातु की 5 मूर्तियां चोरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 सितंबर 2012

वैशाली के मंदिर से अष्टधातु की 5 मूर्तियां चोरी


बिहार में वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के गंडक पुल के निकट चित्रगुप्त मंदिर से चोरों ने सोमवार को अष्टधातु की पांच मूर्तियां चुरा ली।  


पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि देर रात करीब पांच-छह की संख्या में चोरों ने मंदिर के दरवाजे को तोड़ दिया और उसमें रखी श्रीकृष्ण, राधा, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ली। पुलिस के अनुसार मूर्तियों की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में करीब सात लाख रुपए है। सूत्रों ने बताया कि पुजारी के बयान पर संबंधित थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: