बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक युवक ने विवाह से इंकार पर युवती को जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहारशरीफ के थाना प्रभारी उदित चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि स्नातकोतर की छात्रा पीड़िता को उसकी दोस्त सुमन गढ़पुर मोहल्ले स्थित एक घर में ले गई, जहां विक्की सहित चार लड़के पहले से थे। कुछ समय बाद सुमन एवं अन्य तीन लड़के चले गए।
उन्होंने बताया कि विक्की ने पीड़िता के समक्ष कई बार विवाह का प्रस्ताव रखा जिसे पीड़िता ने अस्वीकार कर दिया। इससे नाराज विक्की ने रसोई गैस सिलेंडर का पाइप हटाकर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर दिया। छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उसे पटना भेज दिया। ठाकुर के मुताबिक आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें