रिटेल में FDI का निर्णय आत्मघाती : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 सितंबर 2012

रिटेल में FDI का निर्णय आत्मघाती : नीतीश


 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा बहुब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी देने के निर्णय को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के लिए आत्मघाती निर्णय बताया है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शनिवार को उन्होंने कहा कि यह निर्णय आत्महत्या करने जैसा है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि जाते-जाते यह सरकार और न जाने कैसे-कैसे अजीब फैसले लेती है देखना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार का लिया गया यह निर्णय विनाशकारी निर्णय है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में एकल ब्रांड में 100 फीसदी और बहुब्रांड रिटेल में 51 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: